मुख्य आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 Jan 2026 7:17 PM
चर्चित खुशी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपित अजीत कुमार के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार को एएसआई मणि कुमार ने कोर्ट के आदेशानुसार आरोपित के घर इश्तेहार चस्पा किया. खुशी हत्याकांड के मास्टरमाइंड नगर के उपाध्याय छापर के देवनाथ कुशवाहा का पुत्र अजीत कुमार है. वह घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है.
मैरवा. चर्चित खुशी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपित अजीत कुमार के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार को एएसआई मणि कुमार ने कोर्ट के आदेशानुसार आरोपित के घर इश्तेहार चस्पा किया. खुशी हत्याकांड के मास्टरमाइंड नगर के उपाध्याय छापर के देवनाथ कुशवाहा का पुत्र अजीत कुमार है. वह घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन वह हाथ नहीं आया. पुलिस के मुताबिक, यदि इश्तेहार चिपकाने के एक माह के अंदर आरोपी न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बताते चलें कि 2 जुलाई 2025 को अनाथ खुशी को स्कूल से अपहरण कर यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के जंजीरहां गांव के समीप उसकी हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया था. जहां पुलिस ने अनुसंधान करते हुए इस मामले में खुशी के चाचा और चाची और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एक आरोपी को हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










