पिकअप घर में घुसी एक महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 9:26 PM
सराय थाना क्षेत्र के माहपुर में शनिवार के अहले सुबह अनियंत्रित पिकअप ने एक महिला सहित दो गाय को रौंद दिया. जिसमें महिला व गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
सीवान. सराय थाना क्षेत्र के माहपुर में शनिवार के अहले सुबह अनियंत्रित पिकअप ने एक महिला सहित दो गाय को रौंद दिया. जिसमें महिला व गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक घायल मवेशी का इलाज मवेशी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस कारण सड़क की दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सराय थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार व पचरूखी बीडीओ वैभव शुक्ल पहुंच लोगों को शांत करा जाम हटाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्ट मार्टम के बाद पुन: लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. लेकिन पुलिस के समझने के बाद लोग शांत हो गए. मृतका हरेंद्र साह की पत्नी रीता देवी है वहीं घायल महिला कलावती देवी बतायी जा रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह रीता देवी अपने घर के बाहर सोई थी. तभी एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें कुचल दिया. इससे रीता देवी और पास बंधी दो गायों की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य गाय घायल हो गई. घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया. लेकिन लोगों ने उप चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. वहीं पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया. घटना के बाद रीता के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मामले में थाना थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच चल रही है. आवेदन नहीं मिला है. जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










