सीवान पुलिस ने एक साथ सुलझाए 3 चोरी कांड, 5 आरोपित गिरफ्तार, CCTV ने खोला राज

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News: सीवान पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है.

विज्ञापन

सीवान से अरविंद की रिपोर्ट
Siwan Police:
सीवान पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के चांदी के सिक्के और नकद रुपये भी बरामद किए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के दिनों की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

विज्ञापन

गल्ला पट्टी की दुकान में चोरी के बाद हरकत में आई पुलिस

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार 8 जून को नगर थाना क्षेत्र के गल्ला पट्टी स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 589/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया. जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई.

तीन चोरी कांडों का हुआ एक साथ खुलासा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इरशाद उर्फ भोला और राजन अहमद को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने न सिर्फ गल्ला पट्टी चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि 1 जून को हुए दो अन्य चोरी कांडों में भी शामिल होने की बात कबूल कर ली. पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी नगर थाना कांड संख्या 568/26 और 571/26 में भी शामिल थे. आरोपियों के कबूलनामे के बाद पुलिस ने तीनों मामलों को जोड़ते हुए पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया.

चोरी का सामान खरीदने वाले भी पुलिस के शिकंजे में

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया. इनमें बाबू अहमद, मो. छोटे और अजय प्रकाश सोनी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि ये लोग चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में शामिल थे.

चांदी के सिक्के और 17 हजार रुपये बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के 7 चांदी के सिक्के और 17 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. लगातार की गई जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी भी जांच जारी है.

Also Read: सीवान में बदला मौसम का मिजाज, सुबह सुबह झमाझम बारिश से मिली राहत, अगले 2 से 3 घंटे के लिए ‘खतरनाक अलर्ट’

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन