ePaper

समय पर होंगे पंचायत चुनाव: मंत्री

Updated at : 03 Jan 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
समय पर होंगे पंचायत चुनाव: मंत्री

शनिवार को पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश के जिले में प्रथम आगमन पर दरौंदा व सीवान में कई स्थानों पर एनडीए के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान दरौंदा प्रखंड के हड़सर में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का पंचायती राज मंत्री ने निरीक्षण किया.दौरे के क्रम में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नियत समय पर ही कराये जायेंगे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,दरौंदा/ सीवान. शनिवार को पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश के जिले में प्रथम आगमन पर दरौंदा व सीवान में कई स्थानों पर एनडीए के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान दरौंदा प्रखंड के हड़सर में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का पंचायती राज मंत्री ने निरीक्षण किया.दौरे के क्रम में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नियत समय पर ही कराये जायेंगे.इसके पूर्व सीटों के परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. हड़सर में 11 करोड़ 28 लाख 20 हजार 928 रुपए की लागत से पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने के साथ भवनों के हस्तांतरण के बाद उन्हें शीघ्र क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया. साथ ही निर्माण कार्य में कुछ त्रुटियों को लेकर चेतावनी भी दी. निरीक्षण के दौरान निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं मानकों की बारीकी से समीक्षा की. दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत सरकार भवनों का निर्माण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है. यह योजना ग्रामीण स्तर पर स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में बिहार सरकार का एक अहम कदम है. उन्होंने कहा कि ऐसे में इन भवनों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि निर्माण कार्य मानक प्राक्कलन के अनुरूप हो.निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी सहित वीरेंद्र शर्मा, हेमंत कुशवाहा एवं अन्य प्रशासनिक और विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. सीवान जाने के क्रम में मंत्री का दरौंदा में एनडीए के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया. लीला साह के पोखरा स्थित एक निजी होटल में आयोजित काय्रक्रम में मंत्री का अभिनंदन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि रालोमो कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी. इस दौरान वीरेंद्र शर्मा, राजेश कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहें. सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह में लिया हिस्सा बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शहर के छपरा रोड स्थित हनी वर्मा के आवास पर आयोजित सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान सावित्रीबाई फुले के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया.इस दौरान विवेक वर्मा उर्फ हनी वर्मा ने पंचायती राज मंत्री का स्वागत किया. भाजपा नेता विवेक वर्मा उर्फ हनी वर्मा ने मंत्री से बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की हिस्सेदारी को और मजबूत करने व इसके लिए परिसीमन एवं पंचायत स्तर पर जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने हेतु ठोस नीति और नियम बनाने का आग्रह किया.मौके पर अधिवक्ता अभिषेक वर्मा, मनोज कुशवाहा,संजय कुशवाहा,संदीप कुशवाहा,राजन यादव,रंजीत यादव,डॉ.अमित कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन