Siwan News : सभी 19 प्रखंडों में 20 सूत्री कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य मनोनीत, 20 सूत्री कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 15 सदस्यों को किया गया शामिल

Published by :Jitendra Upadhyay
Published at :10 Apr 2025 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Siwan News : सभी 19 प्रखंडों में 20 सूत्री कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य मनोनीत, 20 सूत्री कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 15 सदस्यों को किया गया शामिल

विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है. कैबिनेट विभाग ने जिले के सभी 19 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कमेटी का गठन कर दिया है.

विज्ञापन

सीवान. विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है. कैबिनेट विभाग ने जिले के सभी 19 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कमेटी का गठन कर दिया है. इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. स्थानीय स्तर पर एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ताओं को इसके माध्यम से सत्ता में भागीदारी दे दी गयी है. हर प्रखंड की 20 सूत्री कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 15 सदस्यों को शामिल किया गया है. कैबिनेट विभाग द्वारा जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार गोरेयाकोठी प्रखंड में देवेंद्र गिरि को अध्यक्ष एवं आजाद खान को उपाध्यक्ष, लकड़ी नबीगंज प्रखंड में मृत्युंजय सिंह को अध्यक्ष एवं शिवजी ठाकुर को उपाध्यक्ष, जीरादेई प्रखंड में राजकुमार ठाकुर को अध्यक्ष एवं सुधांशु शेखर को उपाध्यक्ष, बड़हरिया प्रखंड में माधव सिंह को अध्यक्ष एवं मनोज कुमार को उपाध्यक्ष, सीवान सदर प्रखंड में शैलेंद्र सिंह को अध्यक्ष एवं विजय कुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष, बसंतपुर प्रखंड में अमरनाथ शर्मा को अध्यक्ष एवं बैद्यनाथ महतो को उपाध्यक्ष व दरौली प्रखंड में शैलेंद्र मिश्रा को अध्यक्ष एवं परमानंद सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इसी प्रकार आंदर प्रखंड में सुभाष कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं कुंज बिहारी सिंह को उपाध्यक्ष, पचरूखी प्रखंड में प्रभुनाथ प्रसाद को अध्यक्ष एवं इंदु देवी को उपाध्यक्ष, रघुनाथपुर प्रखंड में कृष्ण सिंह पटेल को अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र कुमार चौरसिया को उपाध्यक्ष, हसनपुरा प्रखंड में उमेश कुमार शाह को अध्यक्ष,दारौंदा प्रखंड में चंद्रशेखर सिंह को अध्यक्ष एवं मनोज कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, भगवानपुर हट प्रखंड में लक्षणदेव पटेल को अध्यक्ष एवं दिवाकर दुबे को उपाध्यक्ष, महाराजगंज प्रखंड में मोहम्मद अयूब को अध्यक्ष एवं अमरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, सिसवन प्रखंड में संजीव कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं सत्येंद्र भारती को उपाध्यक्ष, मैरवा प्रखंड में ओमप्रकाश राम को अध्यक्ष एवं त्रिपुरारी कुमार को उपाध्यक्ष, हुसैनगंज प्रखंड में जयप्रकाश कुशवाहा को अध्यक्ष एवं मुकेश कुमार चौधरी को उपाध्यक्ष तथा नौतन प्रखंड में रविंद्र सिंह कुशवाहा को अध्यक्ष एवं कृष्ण प्रसाद को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Upadhyay

लेखक के बारे में

By Jitendra Upadhyay

Jitendra Upadhyay is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन