हाइस्कूलों में नवनिर्मित भवनों का हुआ उद्घाटन
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 27 Apr 2025 9:05 PM
अनुमंडल मुख्यालय के स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज व उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत करीब 30 लाख की लागत से बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन रविवार को विधान पार्षद विनोद कुमार जायसवाल ने किया.
प्रतिनिधि ,महाराजगंज, अनुमंडल मुख्यालय के स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज व उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत करीब 30 लाख की लागत से बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन रविवार को विधान पार्षद विनोद कुमार जायसवाल ने किया. विधान पार्षद ने कहा कि हाई स्कूलों व अन्य विद्यालयों में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी. स्कूल वह स्थान है जहां से देश का भविष्य आकर लेता है. इसलिए इसके विकास व संरक्षण प्राथमिकता के आधार पर होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अमरेंद्र कुमार सिंह व मंच का संचालन अरविंद कुमार गुप्ता ने किया. अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य ई प्रमोद रंजन ने किया. स्वागत गान शिक्षक प्रतापचंद्र पांडेय एवं प्रिया कुमारी ने प्रस्तुत किया. मौके पर विशाल जयसवाल, प्रो.रविंद्र राय, कमलेश प्रसाद, राजकिशोर गुप्ता, वार्ड पार्षद हरेंद्र श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता, बबलू कुमार जयसवाल, शिवशंकर चौधरी, गुड्डू कुमार, संजय कुमार गुप्ता, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










