सीवान में जिला ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स खेल संघ का हुआ विस्तार, खेल के विकास की बनी रणनीति

बैठक के बाद की तस्वीर
Siwan News : सीवान में जिला ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स खेल संघ का विस्तार किया गया है, जिसमें नए संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव नियुक्त किए गए हैं. बैठक में खेल के प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया.
Siwan News : शहर के वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर स्थित खेल भवन में सोमवार को जिला ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स खेल संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता सत्यदेव सिंह ने की. इस दौरान जिले में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार और विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
खेल के विकास को लेकर सदस्यों ने रखे सुझाव
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स के विकास के लिए अपने-अपने सुझाव दिए. जिला ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स खेल संघ ने निर्णय लिया कि जिले में इस खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही ठोस एवं महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे.
जिला ताइक्वांडो संघ का किया गया विस्तार
बैठक के दौरान जिला ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स खेल संघ का विस्तार भी किया गया. अधिवक्ता सत्यदेव सिंह एवं अरमान वर्मा को संघ का संरक्षक बनाया गया. वहीं आकाश कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष, रूपेश कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष तथा मनोज कुमार शर्मा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
संघ में सोनू कुमार उर्फ सोनू देव, रूपेश कुमार सिंह, सुपेंद्र कुमार और तबस्सुम यास्मीन को सह-सचिव बनाया गया. सोनू कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष, रोहित सिंह को मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता तथा अनुराग कुमार और कुंदन कुमार को कार्यकारी सदस्य का दायित्व सौंपा गया.
खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने पर रहेगा जोर
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स से जोड़ने, नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने तथा खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में संघ सक्रिय रूप से कार्य करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










