मध्यमा परीक्षा 2027 आवेदन शुरू: 3 अगस्त से भरेंगे फॉर्म, मार्च में होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
मध्यमा परीक्षा के लिए पंजीयन आक से

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. छात्र 3 अगस्त से 30 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा मार्च 2027 में आयोजित होगी.

विज्ञापन

सीवान: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना ने मध्यमा परीक्षा-2027 के लिए पंजीयन-सह-परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित और स्वतंत्र परीक्षार्थी निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

एचएम माध्यमिक संस्कृत हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि नियमित एवं स्वतंत्र परीक्षार्थी 3 अगस्त 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं. वहीं विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की सुविधा 2 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी.

ऑनलाइन आवेदन और रंगीन फोटो अनिवार्य

प्रधानाध्यापक ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा. आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को रंगीन फोटो उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने परीक्षार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करते हुए समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की.

फरवरी में मिलेगा प्रवेश पत्र, मार्च में होगी परीक्षा

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अनुसार मध्यमा परीक्षा-2027 के लिए प्रवेश पत्र का वितरण 23 और 24 फरवरी 2027 को किया जाएगा. वहीं संभावित लिखित परीक्षा 2 मार्च से 5 मार्च 2027 तक आयोजित होगी.

Alos Read : डेहरी EO हत्याकांड: गाड़ी में विवाद के बाद लोहे की रॉड से हमला, ड्राइवर गिरफ्तार; DM बोले- मेडिकल टीम बनाई...


विज्ञापन
अफजल अनवर

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन