सीवान: बसंतपुर में चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की

Updated:
विज्ञापन
फोटो:- शांति समिति की बैठक में शामिल थानाध्यक्ष, सीओ व अन्य   | Prabhat Khabar Network

शांति समिति की बैठक में शामिल थानाध्यक्ष, सीओ व अन्य

सीवान के बसंतपुर में चेहल्लुम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

विज्ञापन

Siwan News: चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार की शाम बसंतपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष अमित कुमार राम और अंचलाधिकारी हनी गुप्ता की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार राम ने लोगों से चेहल्लुम पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें.

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान शरारती तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

वहीं अंचलाधिकारी हनी गुप्ता ने भी लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. अधिकारियों ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की स्थिति और आवश्यक सुझाव भी लिए.

क्षेत्र में नहीं निकलता चेहल्लुम का जुलूस

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि चेहल्लुम पर्व के अवसर पर क्षेत्र में किसी तरह का जुलूस नहीं निकाला जाता है. लोग अपने-अपने घरों में ही पूरी सादगी और श्रद्धा के साथ पर्व मनाते हैं.

बैठक में जिला पार्षद रेणु यादव, उप मुख्य पार्षद अरुण सिंह, एसआई सुधीर कुमार, कृष्णा प्रसाद, मुखिया रंजीत प्रसाद, संजीव सिंह, नौशाद आलम, मोहम्मद यूसुफ, बैद्यनाथ महतो, चंदन कुमार, मनौव्वर हुसैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Alos Read : डेहरी EO हत्याकांड: गाड़ी में विवाद के बाद लोहे की रॉड से हमला, ड्राइवर गिरफ्तार; DM बोले- मेडिकल टीम बनाई...


विज्ञापन
अमित सिंह

लेखक के बारे में

By अमित सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन