बाबा होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, 3 लड़कियां कराई गईं मुक्त

बाबा होटल, जहां हुई छापेमारी
कोडरमा पुलिस ने चंदवारा थाना क्षेत्र के बाबा होटल में छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है.
चंदवारा : कोडरमा पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ स्थित बाबा होटल में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं/लड़कियों को भी मुक्त कराया है, जबकि एक ब्रोकर और होटल प्रबंधन से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि बाबा होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.
मौके से तीन आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में नवादा (बिहार) निवासी रंजीत कुमार और वीरेंद्र कुमार और कोडरमा निवासी मो एहतेशाम शामिल हैं।
ब्रोकर और होटल मैनेजर भी पकड़े गए
पुलिस ने देह व्यापार में मध्यस्थता करने के आरोप में उरवां निवासी कैलाश प्रसाद वर्मा को पकड़ा. इसके अलावा होटल मैनेजर रवि कुमार, निवासी गोरहंद मरकच्चो (गिरिडीह), को भी हिरासत में लिया गया.
तीन युवतियां मुक्त, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
कार्रवाई के दौरान तीन पीड़ित महिलाओं को बरामद कर सुरक्षित मुक्त कराया गया. होटल से कंडोम, शराब और शराब की खाली बोतलें, सिगरेट, शक्तिवर्धक टैबलेट, मोबाइल फोन तथा होटल का आगंतुक पंजी जब्त किया गया. पुलिस ने तीन इस्तेमाल किए गए कंडोम भी बरामद किए हैं.
दो कार और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त
होटल परिसर से दो चारपहिया वाहन और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की गई. जब्त वाहनों में BR 27T 9407 नंबर की कार, JH 02BU 5943 नंबर की कार और JH 02BY 5323 नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी शामिल है.
चंदवारा थाना में मामला दर्ज
पुलिस ने चंदवारा थाना में संबंधित धाराओं और अधिनियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है और संलिप्तता पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करने की बात कही है.
स्थानीय पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में
होटल में जिस तरह से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था और स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी उसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. बताया जाता है की एसपी के निर्देश पर तिलैया थाना की पुलिस ने कर्रवाई की, जबकि स्थानीय चंदवारा पुलिस को बाद में मामले की जानकारी दी गई. पुलिस ने जिस होटल में छापेमारी की है उसके संचालक का नाम गौरी शंकर वर्णवाल बताया जाता है.
ये भी पढ़ें...
JPSC आंदोलन के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी को नौकरी नहीं मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
धनबाद में खून के कारोबार पर प्रशासन सख्त, निजी ब्लड बैंकों की होगी औचक जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










