अपेक्षा क्लिनिक में हृदय रोग ओपीडी का शुभारंभ, ईसीजी समेत कई जांच होंगी मुफ्त

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्जवलित करते नगर अध्यक्ष व डॉक्टर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के अपेक्षा क्लिनिक में हृदय रोग ओपीडी शुरू हुई। अब मरीजों को रांची या पटना जाने की जरूरत नहीं, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में रविवार को कोलटेक्स रोड स्थित अपेक्षा क्लिनिक में हृदय रोग ओपीडी का शुभारंभ किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू, डॉ सुरेंद्र कुमार एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से इसका उदघाटन किया. इस अवसर पर बताया गया कि रांची के आलम हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ शफीक आलम अब यहां नियमित रूप से मरीजों का परामर्श और उपचार करेंगे.

विज्ञापन

डॉ शफीक आलम ने कहा कि वह इसी क्षेत्र से जुड़े हैं और मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण आम लोगों की परेशानियों को अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को नि:शुल्क ओपीडी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें इसीजी सहित कई आवश्यक जांच मुफ्त की जायेंगी.

जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया जायेगा. अपेक्षा क्लिनिक के संचालक डॉ आशीष कुमार ने बताया कि अब हृदय रोग संबंधी परामर्श के लिए कोडरमा और आसपास के लोगों को रांची या पटना नहीं जाना पड़ेगा.

क्लिनिक में प्रत्येक माह के पहले और चौथे रविवार को कार्डियक ओपीडी संचालित होगी, जिससे स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा अपने जिले में ही उपलब्ध होगी. नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा.

मौके पर शकील अंसारी, मनोज कुमार, भरत, श्रवण कुमार, मुन, मोहन, दीपक सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola