JPSC आंदोलन के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी को नौकरी नहीं मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Updated:
विज्ञापन

पत्नी को नौकरी नहीं मिलने पर टावर पर चढ़ा युवक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेपीएससी आंदोलन के बीच रांची में एक युवक ने विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर सनसनी फैला दी.

विज्ञापन

प्रणव की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची: जेपीएससी की कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच शनिवार देर रात राजधानी रांची में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक धरनास्थल के समीप जयपाल सिंह स्टेडियम परिसर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया. घटना रात करीब एक बजे की है. युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आंदोलन स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

टावर पर चढ़े युवक की पहचान बालूमाथ निवासी हीरालाल के रूप में हुई है. युवक ने बताया कि उसकी पत्नी को नौकरी नहीं मिलने से वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान है. इसी नाराजगी और हताशा में उसने मोबाइल टावर पर चढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया. उसने सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी बात सुने जाने की मांग की.

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना की पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस अधिकारियों ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे शांत करने और सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की.

देर रात तक पुलिस और स्थानीय लोग युवक को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा रहा. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए. पुलिस लगातार बातचीत के जरिए युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करती रही.

आखिरकार सुबह करीब पांच बजे युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा. इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. यह घटना ऐसे समय हुई है, जब जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है और राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच तथा कार्रवाई की मांग की जा रही है. युवक के टावर पर चढ़ने की घटना ने आंदोलन के बीच तनाव का माहौल पैदा कर दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola