फोर्ड हॉस्पिटल ने लगाया फ्री मेगा हेल्थ कैंप, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

Updated:
विज्ञापन

फोर्ड हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ford Hospital Patna: पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित फ्री मेगा हेल्थ कैंप में 500 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. हृदय और पाचन रोग विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श दिया. कैंप में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित कई जांच निशुल्क की गईं और जरूरतमंदों को दवाइयां भी बांटी गईं.

विज्ञापन

Ford Hospital Patna: फोर्ड हॉस्पिटल के मलाही पकड़ी ब्रांच में रविवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 500 लोगों से ज्यादा की स्वास्थ्य जांच की गई. कैंप में हृदय एवं पाचन रोग से संबंधित समस्याओं की जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया.

विज्ञापन

इस दौरान हृदय संबंधी सभी जांच निःशुल्क की गई. इसके अलावा रक्तचाप और ब्लड शुगर की भी नि:शुल्क जांच की गई. जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं. डायटीशियन ने संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर परामर्श दिया. जिन मरीजों की पहले एंजियोग्राफी हो चुकी थी, उनकी एंजियोग्राफी की सीडी की भी विशेषज्ञों ने समीक्षा की.

फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक और वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बी. बी. भारती ने कहा कि समय पर जांच और विशेषज्ञ की सलाह से हृदय एवं पाचन संबंधी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव है. उन्होंने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य लोगों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की.

कैंप में लोगों का चेक अप डॉ बीबी भारती, डॉ सुशांत कुमार पाठक, डॉ सरोज कुमार मिश्रा, डॉ शशांक कुमार, डॉ विकास कुमार, डॉ ज्योति, डॉ उज्जवल कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ खालिद हुसैन आदि ने किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन