सीवान के महाराजगंज में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान शुरू, स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान

सीवान में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ हुआ है, जिसका उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त कराना है. राजयोग और सकारात्मक सोच को अपनाकर नशे की लत पर नियंत्रण पाने के तरीके बताए गए हैं. यह अभियान स्कूलों और बस्तियों में जागरूकता फैलाएगा.
सीवान: हल्दी हट्टा बाजार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को मेडिकल विंग के तत्वावधान में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का शुभारंभ किया गया. दीप प्रज्ज्वलित कर भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी, जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह, बीके शोभा बहन, बीके निपू बहन और बीके जितेंद्र भाई ने संयुक्त रूप से अभियान की शुरुआत की.
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान के साथ हुई. इस दौरान उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.
राजयोग और सकारात्मक सोच से दूर होगी नशे की लत
बीके शोभा बहन ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर समस्या है. उन्होंने कहा कि राजयोग, आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर नशे की आदत पर नियंत्रण पाया जा सकता है.
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अगले एक माह तक स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा परामर्श शिविर और नशामुक्ति संकल्प अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और संस्था से जुड़े सदस्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











