हर पंचायत में खुलेगी लाइब्रेरी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 May 2025 9:27 PM

विज्ञापन

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक पंचायत के एक मध्य व उच्च विद्यालय में पुस्तकालय का निर्माण किया जायेगा. लाइब्रेरी में कोर्स की किताबों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं, साइंस, जनरल नॉलेज की पुस्तकें व मैग्जीन भी उपलब्ध होगी. शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 में लाइब्रेरी बनाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

सीवान/जीरादेई. छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक पंचायत के एक मध्य व उच्च विद्यालय में पुस्तकालय का निर्माण किया जायेगा. लाइब्रेरी में कोर्स की किताबों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं, साइंस, जनरल नॉलेज की पुस्तकें व मैग्जीन भी उपलब्ध होगी. शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 में लाइब्रेरी बनाने का निर्णय लिया है. विभाग द्वारा तय किए गए मानक के मुताबिक पुस्तकालय का निर्माण घनी बस्ती वाले स्कूलों किया जाएगा. जिससे इसका लाभ अधिक से अधिक छात्रों को मिल सके. इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूलों के एक कमरे का उपयोग लाइब्रेरी के लिए किया जाएगा. छात्रों के विषयात्मक जिज्ञासा की जानकारी देने के लिए शिक्षक भी मौजूद रहेंगे.योजना के अमल में आने के बाद छात्रों को महाविद्यालय जैसी सुविधा स्कूलों में ही मिल सकेगी. इस योजना का जल्द ही क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा. जिससे गर्मी की छुट्टी के बाद से ही छात्रों को इसका लाभ मिलना शुरू हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन