सीवान में शराब कारोबार पर शिकंजा, 30 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Arrest

सांकेतिक तस्विर

सीवान जिले के भगवानपुर हाट में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से 30 लीटर शराब बरामद हुई है, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे.

विज्ञापन

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चकमुंदा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

30 लीटर शराब बरामद, दो आरोपी फरार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चकमुंदा निवासी वकील राय को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से 30 लीटर शराब बरामद की गई है. वहीं, मौके का फायदा उठाकर उसके दो सहयोगी हरेंद्र राय और रवि राय फरार हो गए.

गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया जेल

. पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार शराब कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

शराब कारोबारियों पर कार्रवाई जारी

. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. सूचना मिलने पर आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन