मैरवा में तीन निजी अस्पतालों की जांच

Updated at : 23 Mar 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
मैरवा में तीन निजी अस्पतालों की जांच

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीन निजी अस्पतालों में छापेमारी की. का छापेमारी टीम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि प्रकाश, बीडीओ संदीप सौरभ और थानाध्यक्ष राहुल कुमार शामिल थे.

विज्ञापन

मैरवा. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीन निजी अस्पतालों में छापेमारी की. का छापेमारी टीम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि प्रकाश, बीडीओ संदीप सौरभ और थानाध्यक्ष राहुल कुमार शामिल थे. टीम सबसे पहले प्राणगढ़ी रोड स्थित साईं चिकित्सालय पहुंची, इसके बाद टीम मैरवा धाम स्थित साईं हॉस्पिटल पहुंची. वहां कुछ भी नही मिला. चिकित्सक नहीं पाया गया. जहां जांच के दौरान डॉ. नागेंद्र यादव दस्तावेज लेकर उपस्थित हुए. दरौली रोड स्थित मां वैष्णो हॉस्पिटल में छापेमारी की गई. जहां पहले ही मरीजों को हटाकर अस्पताल खाली कर दिया गया था. यहां से स्वास्थ्य विभाग ने पर्चियां, दस्तावेज तथा आईवीएफ से संबंधित एक बैनर बरामद किया. जांच में बैनर पर अंकित डॉक्टरों के नाम और वास्तविक रूप से बैठने वाले चिकित्सकों के नाम में अंतर पाया गया. जिससे अनियमितता की आशंका जताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध युवक से भी पूछताछ की गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि मैरवा को अवैध अस्पतालों से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. केवल प्रमाणित चिकित्सकों को ही प्रैक्टिस करने की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आगे भी लगातार छापेमारी जारी रहेगी और अन्य अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन