दी गयी जी रामजी अधिनियम की जानकारी

विकसित भारत के संकल्प के तहत रोजगार और आजीविका की गारंटी देने वाले जी-राम-जी अधिनियम 2025 की विस्तृत जानकारी देने तथा इसे लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र, भगवानपुर हाट में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया. अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने की.
भगवानपुर हाट. विकसित भारत के संकल्प के तहत रोजगार और आजीविका की गारंटी देने वाले जी-राम-जी अधिनियम 2025 की विस्तृत जानकारी देने तथा इसे लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र, भगवानपुर हाट में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया. अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने की. सम्मेलन का उद्घाटन सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल एवं विधायक हेमनारायण साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जी-राम-जी अधिनियम 2025 का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास करना, स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन करना तथा जलवायु के अनुकूल विकास को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की जाएगी तथा जल, जीवन और हरियाली को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. सांसद ने कहा कि यह विधेयक अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्व की मनरेगा योजना अब अपने उद्देश्यों से भटक चुकी थी. विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि जी-राम-जी अधिनियम के तहत 125 दिनों की रोजगार गारंटी, बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान, समय से मजदूरी भुगतान एवं विलंब होने पर मुआवजा देने जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं. इसके साथ ही ग्राम सभा के माध्यम से पंचायत विकास योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से संचालित मनरेगा कानून की कमियों को दूर कर एक नई और प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है. विधायक ने बताया कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के वे सभी सदस्य जो मजदूरी करना चाहते हैं, उन्हें 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा. योजना के क्रियान्वयन में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी. सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, अवधेश कुमार पांडेय, मूरत मांझी, वर्मा साह, ब्रिज प्रसाद,अवधेश पांडेय, दिवाकर दुबे, सुरेंद्र पटेल, बबन तिवारी, आर्यन ब्याहुत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




