ePaper

खेतों में पानी घुसने से फसलें बर्बाद, किसानों को लाखों का नुकसान

Updated at : 29 Aug 2024 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
खेतों में पानी घुसने से फसलें बर्बाद, किसानों को लाखों का नुकसान

लगातार बढ़ रहा दहा का जलस्तर, सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही

विज्ञापन

सिसवन. दहा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से खेतों में लगी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. इससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है. नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से करीब 10 एकड़ से अधिक में लगी मक्का, अरहर आदि की फसल बर्बाद हो गई. दहा नदी के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है. किसानों ने बताया कि दो सप्ताह से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है. नदी का जलस्तर बढ़ने से कई लोगों के घर तक पानी पहुंच गया है. खेतों में पानी घुसने से किसानों को लाखों का नुकसान हो गया. नदी की धारा फसल के ऊपर से बह रही है. लोगों का कहना था कि पिछले साल भी स्थिति अच्छी नहीं थी. इस बार भी प्रकृति की मार से किसानों की कमर टूट गई है. सरयू नदी के जल स्तर में भी उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान सरयू के जल स्तर में गंगपुर सिसवन में चार सेमी का इजाफा हुआ है. केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर 3 बजे नदी का जलस्तर 57.38 मीटर रिकॉर्ड किया गया है, जबकि खतरे का निशान 57.06 मीटर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन