हाजत तोड़कर भागने वाला अपराधी फिरोज गिरफ्तार

Updated at : 15 Mar 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
हाजत तोड़कर भागने वाला अपराधी फिरोज गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में थाने के हाजत की दीवार तोड़कर फरार होने वाले फिरोज अंसारी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ मैरवा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

मैरवा. पुलिस हिरासत में थाने के हाजत की दीवार तोड़कर फरार होने वाले फिरोज अंसारी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ मैरवा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में 27 फरवरी को पुलिस ने चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद की थी. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर थाना हाजत में रखा था. इसी दौरान एक अभियुक्त फिरोज अंसारी ने थाना हाजत की दीवार तोड़कर फरार हो गया था.इस संबंध में मैरवा थाना में कांड संख्या 97/26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही थी. फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में शनिवार को मैरवा थाना की पुलिस टीम ने मैरवा रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर फरार अभियुक्त फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं रविवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस द्वारा जांच एवं तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया. आपराधिक इतिहास रहा है फिरोज का पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. इनमें प्रमुख रूप से मैरवा थाना कांड संख्या 384/25 धारा 317(4)(5) बीएनएस, कांड संख्या 96/26 धारा 111(2), 318(4), 338, 336(3), 317(2), 317(5) बीएनएस, रेल मुजफ्फरपुर थाना कांड संख्या 108/23 धारा 379/411 भा.द.वि., रेल कांड संख्या 09/23 धारा 3 आरपी यूपी एक्ट तथा रेल मुजफ्फरपुर थाना कांड संख्या 208/24 धारा 304 बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन