नोवामुंडी: 70 साल पुरानी परंपरा के साथ अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा पूरा इलाका

70 वर्षों की आस्था का महापर्व
Noamundi News: नोवामुंडी में बैशाख पूर्णिमा पर 70 साल पुरानी परंपरा के तहत तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के माहौल में डूब गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट
Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी बाजार में बैशाख पूर्णिमा के मौके पर श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन कमिटी ने तीन दिन का हरिनाम संकीर्तन शुरू किया. इसके साथ ही पूरा इलाका भक्ति के माहौल में डूब गया.
कलश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
सुबह नोवामुंडी के ऐतिहासिक उड़िया छठ तालाब घाट पर पुरोहितों ने विधि-विधान से कलश पूजन कराया. इसके बाद हरिनाम संकीर्तन और भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें “हरे राम-हरे कृष्ण” के जयघोष से माहौल गूंज उठा.
कीर्तन मंडलियों ने बांधा समां
पुरोहित लंबोदर पांडा, सुकुमार पांडा और सुशांत पांडा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कीर्तन का शुभारंभ कराया. जय मंगलपुर (चंपुआ), सान बड़बिल, बलियाडीह (उड़ीसा), हुटार पूशी पुरुष और जाजपुर से आई महिला कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. आयोजन में नरेंद्र दत्ता, सुब्रत साहू उर्फ बबली सहित बड़ी संख्या में कमेटी सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे. बाजार स्थित कीर्तन परिसर में कमेटी द्वारा सुंदर सजावट और उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है. इसी क्रम में पुरोहितों ने बताया कि उड़िया छठ तालाब घाट जाने वाले मार्ग में गंदगी होने के कारण कलश में जल भरने के बाद शोभायात्रा को मार्ग बदलकर वापस आना पड़ा.
70 वर्षों पुरानी परंपरा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
यह परंपरा 70 साल से भी ज्यादा पुरानी है और आज भी लोगों की मजबूत आस्था और एकता को दिखाती है. कीर्तन शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है और अगले तीन दिन तक पूरा इलाका भक्ति के माहौल में डूबा रहेगा.
यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










