बाइक की ठोकर से पिता और पुत्र घायल

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 Jan 2026 8:00 PM

विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सुरापुर मोड़ पर रविवार को सड़क हादसे में पिता–पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान रमेश कुमार राम (उम्र 26 वर्ष) और उनके पिता बाबू लाल राम (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों सिसवन ढाला के समीप किसी जरूरी काम से गए थे और काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सुरापुर मोड़ पर रविवार को सड़क हादसे में पिता–पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान रमेश कुमार राम (उम्र 26 वर्ष) और उनके पिता बाबू लाल राम (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों सिसवन ढाला के समीप किसी जरूरी काम से गए थे और काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रहे रमेश कुमार राम और बाबू लाल राम को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में लालबाबू राम का घुटना टूट गया, और एक पैर की उंगली कट गयी है, जबकि उनके बेटा रमेश कुमार राम की पैर में चोट लगी है . घटना की सूचना स्थानीय लोगों व पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है, स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरापुर मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं. सड़क पर न तो पर्याप्त स्पीड ब्रेकर हैं और न ही यातायात नियंत्रण के उचित इंतजाम, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन