जमीन अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 02 Jan 2026 9:53 PM

विज्ञापन

प्रखंड के ग्राम कोड़रा में प्रस्तावित 220 केवी पावर ग्रिड परियोजना को रोक लगाने के लिए शुक्रवार को सैकड़ो किसानों व ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर सीओ राहुल कुमार को आवेदन देकर गुहार लगायी है. ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ऐसे बंजर या खाली स्थान का चुनाव करे जहां खेती प्रभावित न हो.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मैरवा. प्रखंड के ग्राम कोड़रा में प्रस्तावित 220 केवी पावर ग्रिड परियोजना को रोक लगाने के लिए शुक्रवार को सैकड़ो किसानों व ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर सीओ राहुल कुमार को आवेदन देकर गुहार लगायी है. ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ऐसे बंजर या खाली स्थान का चुनाव करे जहां खेती प्रभावित न हो. ग्रामीणों ने कहा कि हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ऐसा विकास हमें स्वीकार नहीं जो हमारे बच्चों का भविष्य और हमारी पुश्तैनी जमीन छीन ले. सरकार को वैकल्पिक स्थानों पर विचार करना चाहिए. गांव की अधिकांश आबादी अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह कृषि और पशुपालन पर निर्भर है. पावर ग्रिड के निर्माण से उपजाऊ भूमि अधिग्रहित हो जाएगी. जिससे छोटे और सीमांत किसान पूरी तरह भूमिहीन हो जायेंगे.किसानों ने तकनीकी पहलुओं पर चिंता जताते हुए कहा कि हाई वोल्टेज लाइनों से निकलने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा.जमीन छिनने के बाद गांव के युवाओं के पास शहरों की ओर पलायन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा. जिससे गांव का सामाजिक ढांचा बिखर जाएगा.इस संबंध में सीओ राहुल कुमार ने बताया की किसानों का आवेदन मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन