बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की मौत
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 20 Mar 2026 9:31 PM
ना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग स्थित तेतहली और सुराहिया के बीच खानकाह के पास गुरुवार की रात में बाइक ने एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग स्थित तेतहली और सुराहिया के बीच खानकाह के पास गुरुवार की रात में बाइक ने एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. थाना क्षेत्र के तेतहली पश्चिम टोला की 70 वर्षीया नूरनिशा खातून अपने गांव से बड़हरिया बाजार जा रही थी,इसी दौरान बड़हरिया की ओर से बरौली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे सीधी टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गये और वृद्धा को इलाज के लिए सीएचसी,बड़हरिया पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद लोग आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे.पुलिस ने समझा-बुझाकर गुस्साए लोगों को शांत किया.बाइक सवार चार युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए. जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की जांच और बाइक सवारों की पहचान करने में जुटी है.इधर हादसे को लेकर तरह -तरह की चर्चाएं हैं. कुछ ग्रामीणों के अनुसार चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे तो कुछ के अनुसार रील बनाने के चक्कर में युवकों ने वृद्धा की जान ले ली है. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलते ही मामले को ट्रैफिक थाना सीवान भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










