नगर परिषद का 3.58 अरब का बजट पेश

नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया . अध्यक्षता मुख्य पार्षद सेंपी देवी ने की. बजट को अंतिम मंजूरी के लिए जल्द ही बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा.नगर परिषद द्वारा इस बार कुल 3 अरब 58 करोड़ 65 लाख 13 हजार 221 रुपये की प्राप्ति का प्रावधान रखा गया है. वहीं खर्च के बाद करीब 85 करोड़ 12 लाख 32 हजार 20 रुपये का लाभ होने का अनुमान है.प्रारंभिक राशि 79 करोड़ 75 लाख 25 हजार 42 रुपये निर्धारित की गई है.
प्रतिनिधि, सीवान. नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया . अध्यक्षता मुख्य पार्षद सेंपी देवी ने की. बजट को अंतिम मंजूरी के लिए जल्द ही बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा. नगर परिषद द्वारा इस बार कुल 3 अरब 58 करोड़ 65 लाख 13 हजार 221 रुपये की प्राप्ति का प्रावधान रखा गया है. वहीं खर्च के बाद करीब 85 करोड़ 12 लाख 32 हजार 20 रुपये का लाभ होने का अनुमान है.प्रारंभिक राशि 79 करोड़ 75 लाख 25 हजार 42 रुपये निर्धारित की गई है. पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में इस बार लगभग 58 करोड़ रुपये अधिक का बजट पेश किया गया है. जिससे शहर के विकास को गति मिलने की उम्मीद है.बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता, उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रेमलता देवी, राजकुमार बांसफोर, गायत्री देवी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. बजट में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर आय के स्रोतों में संपत्ति कर और होल्डिंग टैक्स से करीब 5 करोड़ रुपये, स्टांप ड्यूटी से 25 करोड़ रुपये, परिषद की संपत्तियों से किराया 40 लाख रुपये और विभिन्न शुल्क व जुर्माने से भी अच्छी आय का अनुमान लगाया गया है.इसके अलावा बिजली उपभोग शुल्क, टावर टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और अन्य मदों से भी आय का प्रावधान रखा गया है. सरकार से अनुदान के रूप में भी राशि मिलने की उम्मीद जताई गई है.व्यय के मद में वेतन, मजदूरी और भत्तों पर लगभग 10.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. प्रशासनिक कार्यों और रख-रखाव पर 25-25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. कार्यक्रमों पर 2 करोड़ रुपये तथा बोर्ड की अनुशंसा पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा आवास और अन्य योजनाओं के लिए भी पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है.विकास कार्यों की बात करें तो इस बार बजट में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है. सड़क और नाला निर्माण के लिए 163 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा प्रावधान किया गया है.वहीं बस स्टैंड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, स्टेडियम के निर्माण और जीर्णोद्धार, मार्केट कॉम्प्लेक्स, फाउंटेन और प्ले ग्राउंड के लिए भी राशि तय की गई है. सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के लिए 5.57 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट शहर को स्वच्छ और आधुनिक बनाने के लिए मल्टी स्टोरी टॉयलेट, पिंक टॉयलेट, वाटर एटीएम, ग्रीन पार्क, प्याऊ और रैन बसेरा जैसी योजनाओं को भी शामिल किया गया है. डॉग कैचिंग अभियान और पर्यावरण सुधार के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है. इसके अलावा वेंडिंग जोन निर्माण, सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य सुविधा केंद्र के निर्माण की योजना भी बनाई गई है.मुख्य पार्षद सेंपी देवी ने कहा कि यह बजट शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में गलियों का पक्कीकरण, सड़कों का नामकरण, दिशा सूचक बोर्ड लगाने और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.साथ ही शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए अलग से नुक्कड़ बाजार विकसित करने की योजना भी शामिल की गई है.उन्होंने यह भी कहा कि तालाबों के सौंदर्यीकरण, बच्चों के लिए पार्क, स्मार्ट वार्ड की अवधारणा और एंबुलेंस व शव वाहन की व्यवस्था जैसे कई जनहित के कार्य इस बजट में शामिल किए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




