बस ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवक घायल

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मेन रोड के कोइरीगांवा गांव में पुल और जीन बाबा स्थान के बीच शुक्रवार की शाम को बस ने बाइक में सीधी टक्कर मारी दी. इस घटना में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये.
प्रतिनिधि,बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मेन रोड के कोइरीगांवा गांव में पुल और जीन बाबा स्थान के बीच शुक्रवार की शाम को बस ने बाइक में सीधी टक्कर मारी दी. इस घटना में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये. बताया जाता है कि सीवान से आ रही बस ओवरटेक करने के चक्कर में बड़हरिया से सीवान जा रही बाइक में सीधी टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार तीनों युवकों को गंभीर रुप से चोटें आ गयीं. जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. बस की हालत काफी जर्जर बतायी जाती है. इधर गंभीर रुप से घायल युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के अटखंभा के 16 वर्षीय सरजिल, थाना क्षेत्र के खानपुर के 26 वर्षीय अख्तर अली और जामो थाना क्षेत्र के जोगापुर कोठी निवासी 22 वर्षीय साहिल के रुप में हुई है. इनमें अख्तर अली और सरजिल की हालत ज्यादा गंभीर बताई जाती है. परिजनों के अनुसार गंभीर रुप से घायलों को सदर अस्पताल, सीवान से शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक से ईद की कुछ खरीदारी करने सीवान जा रहे थे.इधर थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




