तीन धुर जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, कई घायल

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Jan 2026 10:14 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नवका टोला में दो पक्षों में तीन धुर जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायलों की स्थिति नाजुक होने पर दर्जनों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इधर एक महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन

मैरवा: थाना क्षेत्र के नवका टोला में दो पक्षों में तीन धुर जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायलों की स्थिति नाजुक होने पर दर्जनों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इधर एक महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. घायलों में नारद पटेल, इंद्रावती देवी, शकुंतला देवी, युगल किशोर साह, कांति देवी, प्रसन्न कुमार, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी है. दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन मिला है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत सीवान.सीवान–जीरादेई रेलखंड के बीच सिधवल गांव के समीप शनिवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाने के सिधवाल निवासी ओसियर राम के रूप में हुई है. मृतक के भतीजे मुकेश कुमार राम ने शव की पहचान करते हुए कहा कि चाचा शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गए थे, उन्हें कम सुनाई देता था और मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी.इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. मृतक के भतीजा मुकेश कुमार राम एवं पुत्र बाबल कुमार राम द्वारा बिना पोस्टमार्टम शव सौंपने के लिए आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर शव परिजनों को सौंप दिया गया.घटना के कारण गाड़ी संख्या 02563 सीवान रेलवे स्टेशन पर सुबह 05:07 बजे से 06:15 बजे तक खड़ी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन