वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 23 Mar 2026 10:32 PM
जीरादेई थाना क्षेत्र के भैसाखाल गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई ,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के महापुर गांव निवासी रजनीश कुमार के रूप में की गई. जबकि घायल साथी की पहचान रोहित कुमार के रूप में की गई है.
प्रतिनिधि, सीवान. जीरादेई थाना क्षेत्र के भैसाखाल गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई ,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के महापुर गांव निवासी रजनीश कुमार के रूप में की गई. जबकि घायल साथी की पहचान रोहित कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक रजनीश और रोहित एक बाइक से मैरवा क्रिकेट खेलने के लिए बैट की खरीदारी करने जा रहे थे . वे लोग भैसाखाल के समीप ही पहुंचे थे. तब तक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां रजनीश की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया .जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. परिजन उसका इलाज शहर के किसी निजी अस्पताल में करवा रहे हैं. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दी. इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. दो भाइयों में छोटा था रजनीश- बताया जाता है कि रजनीश दो भाइयों में छोटा था, जो क्रिकेट खेलने का बहुत ही शौकीन था. जिसका बड़ा भाई भी घर पर ही रह कर काम करता हैं. किसी ने उसे बताया था कि मैरवा में अच्छा बल्ला मिलता है. जहां अपने मित्र रोहित के साथ बाइक से बल्ला खरीदारी करने के लिए मैंरवा जा रहा था. तब तक भैंसाखाल के समीप सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. वाहन की पहचान करने में जुटी पुलिस- इधर घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की ,जहां लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. ताकि वाहन की पता लगाया जा सके. वहीं पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है की घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. बोले थानाध्यक्ष- सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि उसका साथी घायल है. अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जीरादेई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










