सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, प्रदर्शन
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Jan 2026 9:59 PM
जीरादेई प्रखंड क्षेत्र में भंटापोखर–जीरादेई पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है
सीवान. जीरादेई प्रखंड क्षेत्र में भंटापोखर–जीरादेई पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है.जिससे भविष्य में सड़क व नाला के टिकाऊ रहने पर सवाल खड़े हो रहे हैं.ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जीरादेई एवं जामापुर बाजार क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है. सड़क और नाला निर्माण के बाद आवश्यकतानुसार पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा.जिससे निर्माण सामग्री की मजबूती प्रभावित हो रही है. वहीं नाला निर्माण में जिस सरिया का प्रयोग किया जा रहा है, वह जंग लगा हुआ है. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि नाला ढलाई के दौरान सीमेंट की तुलना में बालू का अधिक प्रयोग किया जा रहा है. जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहा है.प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने मांग की कि निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी संवेदक एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए. प्रदर्शन करने वालों में नवल किशोर सिंह, किशोर सिंह, गणेश चौधरी, अनिल खरवार, सोनू चौधरी, राजेश सिंह, छोटे सिंह, मदन गोड़, प्रमोद सिंह, अनिल कमकर, शिवजी खरवार, मनीष कुमार यादव सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे.वहीं इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता समलदेव कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि सड़क एवं नाला निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार किया जा रहा है. विभाग द्वारा लगातार स्थल निरीक्षण किया जा रहा है और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे गलत और भ्रामक हैं.ग्रामीणों ने कहा कि जब तक निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक वे अपनी मांग पर डटे रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










