बकरी खरीदने गये युवक की बेरहमी से पिटाई

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 02 Jan 2026 10:02 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में एक चौंका देने का मामला सामने आया है. जहां व्यापार के सिलसिले में बकरी खरीदने गये एक युवक को न केवल झूठे आरोप में बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसके साथ लूटपाट की बात सामने आयी है. मामला थाना क्षेत्र के डोमडीह गांव का है. पीड़ित मिसकरही का मुमताज आलम है.

विज्ञापन

मैरवा. थाना क्षेत्र में एक चौंका देने का मामला सामने आया है. जहां व्यापार के सिलसिले में बकरी खरीदने गये एक युवक को न केवल झूठे आरोप में बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसके साथ लूटपाट की बात सामने आयी है. मामला थाना क्षेत्र के डोमडीह गांव का है. पीड़ित मिसकरही का मुमताज आलम है. उसने मैरवा पुलिस पर बेरहमी से पीटने के बाद रुपये छीनने करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. इस मामले को लेकर ऐपवा के सोहिला गुप्ता ने इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार से पुलिस के रवैये के खिलाफ शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित मुमताज ने कहा कि 29 दिसंबर को डोमडीह गांव में अपने व्यापार के लिए बकरी खरीदने गया था. वहां बकरी चोरी होने के संदेह पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया. उसके बाद वह अपने गाड़ी में बैठाकर बांका मोड़ के समीप सुनसान इलाके में लेजाकर मुझे बेरहमी से मारपीट कर पॉकेट में रखे लगभग 35 हजार रुपये छीन लिया. इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी को मिलने पर जांच में जुट गयी. इधर पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाकर पीटने वाले पुलिस की पहचान करा रही है. एएसआई राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन