राज्य के मदरसे होंगे हाइटेक : शिक्षा मंत्री

गोपालगंज/सीवान : राज्य के मदरसों को हाइटेक कर आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की तैयारी सरकार कर रही है. तकनीकी शिक्षा पर विशेष बल दिया जायेगा. मदरसों में सभी विषयों की समानांतर पढ़ाई होगी. मदरसे में पढ़नेवाले छात्र भी शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे. ये बातें सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने बंकीखाल […]
गोपालगंज/सीवान : राज्य के मदरसों को हाइटेक कर आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की तैयारी सरकार कर रही है. तकनीकी शिक्षा पर विशेष बल दिया जायेगा. मदरसों में सभी विषयों की समानांतर पढ़ाई होगी. मदरसे में पढ़नेवाले छात्र भी शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे. ये बातें सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने बंकीखाल गांव स्थित ज्याउल इसलाम मदरसे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि 33 फीसदी में से 17 प्रतिशत आबादी आज भी मदरसे में पढ़ती है, लेकिन इनमें से एक भी बच्चे ऊंचे ओहदे तक नहीं पहुंच पाते हैं. मदरसे में पढ़नेवाले छात्र आइएएस, आइपीएस, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर नहीं बन पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










