कार से 432 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

बिहार सीमा पर स्थित धरनी छापर चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 432 लीटर शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.
प्रतिनिधि,मैरवा. बिहार सीमा पर स्थित धरनी छापर चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 432 लीटर शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे चेकपोस्ट के जवानों ने नियमित वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश की. लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा थाना अंतर्गत पडरी टोला शेखपुरा निवासी सुल्तान अली के पुत्र मेहदी हसन के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लेकर बिहार के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने जा रहा था. इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया की चेक पोस्ट पर निगरानी और सख्त की जाएगी ताकि सीमा पार से होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




