सिपाही भर्ती परीक्षा से 2487 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 27 Jul 2025 9:50 PM

विज्ञापन

केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा रविवार को बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के चौथे चरण की परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा 20 केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आयोजित हुई. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चौथे चरण की परीक्षा में 7693 अभ्यर्थियों को शामिल होना था. इसमें 5206 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि दो हजार 487 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

सीवान. केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा रविवार को बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के चौथे चरण की परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा 20 केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आयोजित हुई. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चौथे चरण की परीक्षा में 7693 अभ्यर्थियों को शामिल होना था. इसमें 5206 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि दो हजार 487 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, सदर 1 डीएसपी गौरी कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां का जायजा लेते रहे. इस दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से अभ्यर्थियों का निष्कासन नहीं किया गया. बता दें कि कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम-एसपी ने पहले ही सभी को स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जरुरी हिदायतें दे रखी थीं. इधर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने परीक्षा की तिथि को सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर परिधि में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दिया था. वहीं अभ्यर्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वाच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, चिट, कापी, पुर्जा आदि ले जाना वर्जित किया गया था. प्रत्येक केंद्र पर प्रवेश द्वार, कंट्रोल रुम एवं परीक्षा कक्षों में सीसी कैमरे लगाए गए थे. सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर की स्थापना सुनिश्चित की गई थी. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन