सीवान: उधार में सामान नहीं देने पर किराना दुकानदार और बेटे पर जानलेवा हमला, दुकानदार PMCH रेफर

Updated:
विज्ञापन
सामान नहीं देने पर किराना दुकानदार व उसके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला

सीवान के छोटपुर गांव में उधार पर सामान देने से मना करने पर एक किराना दुकानदार और उसके बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ. गंभीर रूप से घायल दुकानदार को बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सीवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव में गुरुवार की देर शाम उधार में सामान नहीं देने के विवाद में एक किराना दुकानदार और उसके पुत्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और स्वजन की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

उधार में सामान देने से इनकार पर हुआ विवाद

घायलों की पहचान छोटपुर निवासी उमाशंकर साह और उनके पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है. घायल उमाशंकर साह ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे गांव का एक युवक उनकी किराना दुकान पर पहुंचा और उधार में सामान मांगने लगा. उधार देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवक वहां से चला गया.

कुछ देर बाद हथियार लेकर लौटा युवक

उमाशंकर साह के अनुसार, कुछ देर बाद वही युवक धारदार हथियार लेकर वापस आया और उन पर अचानक हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र संतोष कुमार पर भी उसने वार कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने किसी तरह हमलावर के चंगुल से पिता-पुत्र को छुड़ाया और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने उमाशंकर साह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन