सीवान में पेपर लीक और छात्र मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकाला

Updated:
विज्ञापन
पीएम की अर्थी जुलूस निकालते कांग्रेसी | Prabhat Khabar Network

पीएम की अर्थी जुलूस निकालते कांग्रेसी

सीवान में पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकाला. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

सीवान: कथित पेपर लीक मामलों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सीवान शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकाला गया. तिरंगा झंडा के साथ निकला यह जुलूस तरवारा मोड़ से शुरू होकर बबुनिया मोड़ तक पहुंचा. प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने "लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी", "पेपर लीक की सरकार नहीं चलेगी", "शिक्षा माफिया पर कार्रवाई करो", "धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो" तथा "युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" जैसे नारे लगाए. साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग की.

'छात्रों के साथ कांग्रेस खड़ी है'

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि देशभर के छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और कांग्रेस उनके समर्थन में पूरी मजबूती से खड़ी है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा से जुड़े मामलों में सरकार जवाबदेही निभाने में विफल रही है.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा. यदि छात्रों की मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.

कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

प्रदर्शन में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक सिंह, विश्वनाथ यादव, शमीम अहमद खान, डॉ. के. एहतेशाम अहमद, राजद नगर अध्यक्ष ई. रमेश राय, शिक्षक नेता राकेश सिंह सहित कांग्रेस और सहयोगी दलों के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन