ePaper

अपराधियों ने दुकान में चाय पी रहे युवक को मारी गोली

Updated at : 11 Jul 2019 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने दुकान में चाय पी रहे युवक को मारी गोली

सीवान : नगर थाने के अस्पताल रोड स्थित पशु चिकित्सालय के समीप बुधवार की सुबह अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. दो गोलियां चलने से भगदड़ मच गयी. घायल युवक अरमान अली अस्पताल रोड निवासी मो सद्दीक मियां का पुत्र है. वह पशु चिकित्सालय के समीप एक दुकान पर चाय पीने […]

विज्ञापन
सीवान : नगर थाने के अस्पताल रोड स्थित पशु चिकित्सालय के समीप बुधवार की सुबह अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. दो गोलियां चलने से भगदड़ मच गयी. घायल युवक अरमान अली अस्पताल रोड निवासी मो सद्दीक मियां का पुत्र है. वह पशु चिकित्सालय के समीप एक दुकान पर चाय पीने आया था. एक बाइक पर सवार दो युवक आये तथा उसे पास बुलाया.
दोनों युवकों ने पहले उससे बातचीत की. उसके बाद पिस्तौल निकाल कर गोली फायर कर दी. संयोग से जब गोली नहीं लगी तो अपराधियों ने पशु चिकित्सालय के गेट के समीप दौड़ा कर गोली मार दी. गोली की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गयी तथा लोग इधर-उधर भागने लगे. इधर अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आराम से निकल गये.
घायल अरमान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित एवं मुफस्सिल इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रसाद मौके पर पहुंचे तथा जांच में जुट गये. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया.
नगर इंस्पेक्टर ने मामले में चाय दुकानदार से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि चाय दुकानदार एवं घायल युवक ने हमलावरों की पहचान की है. एक का नाम उन्होंने क्यामुद्दीन बताया. उन्होंने घटना के कारणों के संबंध में बताने में असमर्थता जतायी. उन्होंने बताया कि घायल का बयान आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
गोलीबारी के बाद घर पर चिंतित परिजन
इस घटना के बाद मां, बहन का रो-रो कर बुरा हाल है. घायल के पिता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी गांव में नया घर बना कर रह रहे हैं. उनके साथ पूरा परिवार भी वहीं रह रहा है. अरमान अपने पुराने घर पर रह कर किसी चिकित्सक के यहां काम करता है. परिजनों का कहना है कि क्यामुद्दीन नाम के अपराधी ने अपने साथी के साथ मिल कर अरमान को गोली मारी है. वह कुछ ही दिन पहले जेल से छूट कर बाहर आया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन