सीवान में युवक को घर से उठा ले गए बदमाश, फिर पेट में मारा चाकू, परिजनों ने 5 लोगों पर लगाया गंभीर आरोप

सांकेतिक तस्वीर
Siwan News: सीवान के भगवानपुर हाट के बनकट गांव में पूर्व विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष ने 5 लोगों पर जातिसूचक गाली,मारपीट और पेट में चाकू मारने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है.
भगवानपुर हाट से रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट
Siwan News: सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बनकट गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है. मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है.
घर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप
घायल युवक शशि मांझी की माता सुनैना देवी ने शनिवार को भगवानपुर हाट थाने में आवेदन देकर गांव के राजू राय,राजीव राय, भरत राय, उपेंद्र राय और रविंद्र राय को आरोपित बनाया है. आवेदन में कहा गया है कि शुक्रवार की रात सभी आरोपित उनके घर पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगे.
बचाने पहुंचे बेटे पर किया जानलेवा हमला
पीड़िता का आरोप है कि जब उनका पुत्र शशि मांझी उन्हें बचाने के लिए आगे आया, तो आरोपित उसे जबरन पकड़कर कुछ दूरी पर ले गए. वहां उसके पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर
घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. अस्पताल में उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में ओडी ऑफिसर पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










