महाराजगंज : सीग्रीवाल व रंधीर कुमार के बीच है कड़ा मुकाबला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2019 9:05 AM
विज्ञापन
प्रह्लाद कुमार महाराजगंज : महाराजगंज सीट पर भाजपा व राजद उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर दिखी. सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर वोटरों में भारी उत्साह दिखा. बड़ी संख्या में महिलाएं व लड़कियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शाम छह बजे तक 52.12 प्रतिशत मतदाताओं ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर […]
विज्ञापन
प्रह्लाद कुमार
महाराजगंज : महाराजगंज सीट पर भाजपा व राजद उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर दिखी. सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर वोटरों में भारी उत्साह दिखा.
बड़ी संख्या में महिलाएं व लड़कियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शाम छह बजे तक 52.12 प्रतिशत मतदाताओं ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोट किया. यहां भाजपा के मौजूदा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल और राजद के रंधीर कुमार के बीच कड़ा मुकाबला रहा. यहां बसपा के उम्मीदवार रहे साधु यादव का कोई खास असर नहीं दिखा.
सीवान और सारण जिले से लगे पूरे महाराजगंज में चिलचिलाती धूप के बीच मतदाताओं की कतार लगी रही. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी. मतदान के दौरान महाराजगंज की सीमा शुरू होने व खत्म होने पर सुरक्षा कर्मी हर गाड़ी की जांच कर रहे थे. वोटरों को वोट करने में परेशानी नहीं हो, इसके लिये बूथ से लोगों को दूर रखा गया था.
बूथ पर उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत थी, जो वोट देने के लिये पहुंच रहे थे. वोट देने पहुंचे लोगों ने कहा कि इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है.
यहां से अधिकांश लोग हर साल रोजगार की तलाश में महानगरों का रुख करते हैं. उच्च शिक्षा के लिए कोई बड़ा संस्थान नहीं है. यही वजह है कि 10वीं या 12वीं के बाद छात्रों को दूसरे शहर जाना पड़ता है.
लोकसभा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों को आदर्श बूथ बनाया गया था, जहां पीने का पानी व बैठने की पूरी व्यवस्था की गयी थी. लेकिन अधिकांश बूथों पर लगे लोग धूप में खड़े थे. महिलाएं निडर होकर आराम से अकेले वोट देने जा रही थी. सड़कों पर व गांव में बने बूथ पर महिलाओं को बूथ तक पहुंचाने वाला कोई नहीं था. शहरी क्षेत्रों के बूथों पर वोटर को पर्ची देने के लिये सड़क किनारे लोग खड़े थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










