किशोरी हत्या मामले में संलिप्त अपराधी शीघ्र होंगे गिरफ्तार
Updated at : 12 Apr 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

हसनपुरा : एमएच नगर थाने के सोनबरसा में मंगलवार की रात प्रेम प्रसंग में 19 वर्षीया किशोरी की गला रेत कर हुई हत्या मामले एएसपी कांतेश मिश्र ने बताया कि अपराधी शीघ्र ही पकड़े जायेंगे. मामले की जांच प्रक्रिया चल रही है. वहीं घटना के दूसरे दिन सोनबरसा गांव में सन्नाटा पसरा रहा. मृतका के […]
विज्ञापन
हसनपुरा : एमएच नगर थाने के सोनबरसा में मंगलवार की रात प्रेम प्रसंग में 19 वर्षीया किशोरी की गला रेत कर हुई हत्या मामले एएसपी कांतेश मिश्र ने बताया कि अपराधी शीघ्र ही पकड़े जायेंगे. मामले की जांच प्रक्रिया चल रही है. वहीं घटना के दूसरे दिन सोनबरसा गांव में सन्नाटा पसरा रहा. मृतका के घर से रुक-रुक रोने की आवाजें आ रही थीं.
माता-पिता समेत सभी भाई बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल था. गौरतलब हो कि मंगलवार की रात अपराधियों ने हरेंद्र भगत की 19 वर्षीया पुत्री किरण कुमारी को धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया था. घटना उस वक्त हुई जब मृतका घर के सभी सदस्यों को खाना खिलाने के पश्चात छत पर सोने चली गयी थी.
तभी अपराधियों ने दरवाजे के बाहर बने सीढ़ी से छत पर चढ़कर अपराधियों ने किरण के गले को धारदार हथियार से गला रेत दिया था. परिजनों ने इलाज के लिए सीवान ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी. वहीं एमएच नगर पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है. प्रेमी युवक की पहचान कर ली गयी है. शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
इस मामले में पीड़ित के पिता हरेंद्र भगत ने स्थानीय थाने में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.
प्रेम प्रसंग में हुई है हत्या प्राथमिकी दर्ज
सीवान. हसनपुरा थाने के सोनबरसा निवासी हरेंद्र भगत ने अपने बयान में कहा कि मैं बगल के पड़ोसी चंद्र शेखर सिंह के यहां टीवी देख रहा था कि मेरे घर में शोरगुल हुई. मैं छत पर गया तो मेरी पुत्री की गर्दन से खून बह रहा था, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
विगत दो-तीन वर्षों से फाजिलपुर निवासी उपेंद्र कुमार के साथ मेरी बेटी का प्रेस प्रसंग चल रहा था. अज्ञात अपराधियों ने सीढ़ी से छत पर चढ़ कर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने एमएच नगर थाना कांड संख्या 60/19 दर्ज कर अनुसंधान कर रही है. आरोपितों ने मेरी पुत्री का मोबाइल भी अपने साथ लेकर चलते बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




