प्यार के जाल में फंसा प्रेमी ने पहले प्रेमिका से रचायी शादी और अब...

Updated at : 31 Jan 2019 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्यार के जाल में फंसा प्रेमी ने पहले प्रेमिका से रचायी शादी और अब...

सीवान : बिहार के सीवान में बड़हरिया थाना क्षेत्र के हथिगाई गांव में एक प्रेम विवाह का मामला प्रकाश में आया है. जहां गांव की एक लड़की के साथ प्रेमी ने एक साथ जीने मरने की सपने दिखा कर शादी कर लिया. उसके बाद पहली वाली को छोड़ कर अब दूसरी शादी कर ऐस आराम […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान में बड़हरिया थाना क्षेत्र के हथिगाई गांव में एक प्रेम विवाह का मामला प्रकाश में आया है. जहां गांव की एक लड़की के साथ प्रेमी ने एक साथ जीने मरने की सपने दिखा कर शादी कर लिया. उसके बाद पहली वाली को छोड़ कर अब दूसरी शादी कर ऐस आराम की जिंदगी जी रहा है. पहली प्रेमिका पत्नी दर-दर की ठोकरे खा रही है. इस मामले में नया मोड़ उस समय आ गया, जब प्रेमी हथिगाई गांव निवासी स्व मोदन प्रसाद का पुत्र कोर्ट में किसी काम से पहुंचा तो पहले वाली प्रेमिका पत्नी सुमन कुमारी ने उसे पकड़ लिया.

इसके बाद प्रेमी ने उसे पहचाने से इन्कार कर दिया. तब रोते हुए सुमन कुमारी ने बताया कि 2008 में शैलेंद्र कुशवाहा ने मुझे एक साथ रहने की सपना दिखा कर दिल्ली के महिपाल पुर में गांव से भाग गया. वहां उसका विक्की लॉज है. जहां से वह युवकों को विदेश भेजने का काम करता था. दोनों वहां जा कर एक साथ रहने लगे. इसी दौरान सुमन को एक पुत्र आयुष कुमार का जन्म हो गया. इसके बाद वह दिल्ली से सुमन को छोड़ कर गांव नहीं आया और चुपके से महाराजगंज के सिहौता बंगरा में एक प्राइवेट बैंक खोल कर चलाने लगा. वहां से भी लोगों को पैसा करीब 16 लाख ऐठ कर सीवान के लिये फरार हो गया.

इधर, सुमन हथिगायी पहुंची तो शैलेंद्र के घर वाले भगाना चाहे लेकिन सुमन ने भी कोर्ट में एक मुकदमा कर दिया. उसके बाद शैलेंद्र के घर वाले वहां से भाग निकले. इधर शैलेंद्र कुशवाहा अपनी दुसरी शादी धनौती ओपी थाना के धनौती मठ गांव में शादी करने की तैयारी कर ली. लेकिन, शादी के कार्ड पर सदर प्रखंड क्षेत्र के भंटा पोखर गांव निवासी डा विश्राम कुशवाहा की पुत्री रौशनी से अपनी शादी शहर के इंटरनेशनल होटल में 4 मई 2016 को कर ली.

सुमन को पता भी नहीं चला. लेकिन, धीरे-धीरे यह बात खुलने लगा तो दूसरी पत्नी के घर वालों ने पहले वाली शादी के बारे में पता किया तो शैलेंद्र ने कह दिया कि वह पागल है. मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. लेकिन, सुमन के घर वालों ने शैलेंद्र पर मुकदमा दर्ज किया तो वह कोर्ट में स्वीकार कर लिया कि वह सुमन को अपने साथ रखेगा. इधर दूसरी शादी होने के बाद प्रेम शैलेंद्र अपना घर छोड़ कर महादेव में किराया का मकान ले कर रह रहा है. सुमन अपने चार साल के पुत्र आयुष को लेकर दर-दर की ठोकर खा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन