बिहार में सरकारी नबंर से आया कॉल किया मिस तो जाएगी नौकरी, सीवान डीएम का सख्त आदेश, अधिकारियों को मिली चेतावनी

Edited by Sakshi kumari
Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय सीवान और सीवान डीएम की तस्वीर

Siwan DM Strict Order: सीवान डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने अधिकारियों को सरकारी नंबर से आने वाले कॉल तुरंत रिसीव करने का निर्देश दिया है. लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

सीवान से विवेक सिंह की रिपोर्ट
Siwan DM Strict Order:
अगर आप किसी सरकारी नौकरी में हैं और आपसे भी सरकारी कॉल मिस हो जाता है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है. सीवान डीएम ने सख्त आदेश देते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है. दरअसल, सीवान में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. डीएम ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को सरकारी नंबरों से आने वाले फोन कॉल को प्राथमिकता के आधार पर रिसीव करने का आदेश दिया है. साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी है कि कॉल रिसीव नहीं करने या कॉल बैक नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

डीएम ने क्यों जारी किया सख्त आदेश?

सीवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि कई बार विधि-व्यवस्था, आपात स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक मामलों की सूचना देने के लिए जिला गोपनीय शाखा एवं जिला नियंत्रण कक्ष से अधिकारियों को फोन किया जाता है. इसके बावजूद कुछ अधिकारी समय पर फोन रिसीव नहीं करते और बाद में कॉल बैक भी नहीं करते हैं.

फोन नहीं उठाने से प्रशासनिक व्यवस्था पर क्या असर पड़ता है?

डीएम के अनुसार ऐसी स्थिति में महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान नहीं हो पाता है. इससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं और कई बार विधि-व्यवस्था संबंधी चुनौतियां भी उत्पन्न हो सकती हैं. यही कारण है कि इस विषय को गंभीरता से लिया गया है.ॉ

यह भी पढ़े: सीवान में भीषण गर्मी के कारण 20 जून तक आठवीं तक की सभी कक्षाएं बंद, डीएम का आदेश जारी

अधिकारियों को क्या-क्या निर्देश दिए गए हैं?

जारी आदेश में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिला गोपनीय शाखा अथवा जिला नियंत्रण कक्ष से कॉल आने पर उसे तुरंत रिसीव करें. किसी भी सरकारी सूचना को प्राथमिकता के आधार पर लेने की बात कही गई है.

अगर कॉल रिसीव नहीं हो पाए तो क्या करना होगा?

डीएम ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अपरिहार्य कारण से अधिकारी फोन रिसीव नहीं कर पाते हैं तो उन्हें तत्काल कॉल बैक कर संबंधित सूचना प्राप्त करनी होगी. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित करनी होगी.

लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी?

आदेश में कहा गया है कि भविष्य में यदि किसी अधिकारी द्वारा फोन नहीं उठाने, कॉल बैक नहीं करने या मनगढ़ंत बहाना बनाने की पुनरावृत्ति की जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही इसकी सूचना संबंधित विभाग को भी भेजी जाएगी.

डीएम ने क्या कहा?

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए सूचना का त्वरित आदान-प्रदान बेहद जरूरी है. किसी भी स्तर पर लापरवाही प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सभी अधिकारियों को आदेश का गंभीरता से पालन करना होगा.

अब आगे क्या होगा?

डीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन अधिकारियों की कार्यशैली पर नजर रख सकता है. भविष्य में सरकारी कॉल के प्रति लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.

Also Read: सीवान में लंबे समय से फरार ‘बुलेट यादव’ ने कोर्ट में किया सरेंडर, इन मामलों में है आरोपी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन