सीवान में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा, दूसरे के बदले एग्जाम दे रहे दो मुन्नाभाई पकड़ाए

Updated:
विज्ञापन
Bihar Constable Recruitment Exam: Fraud exposed in Siwan; two impostors caught

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Sipahi Bharti Exam : सीवान में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे दो फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Bihar Sipahi Bharti Exam : (अमर नाथ शर्मा) सीवान में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे दो फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कई कूटरचित दस्तावेज, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र बरामद किए गए हैं.

दो परीक्षा केंद्रों से दबोचे गए फर्जी अभ्यर्थी

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 17 जून को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रथम और द्वितीय पाली के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर परीक्षा केंद्र तथा दाउद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस टीम ने दो संदिग्ध अभ्यर्थियों को पकड़कर पूछताछ की.

जांच में खुली पहचान की असली कहानी

गिरफ्तार युवकों ने अपनी पहचान क्रमशः सियाराम कुमार, निवासी पटना और गौतम कुमार, निवासी जहानाबाद के रूप में बताई. सत्यापन और पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे.

Siwan News : दस्तावेजों में मिली गंभीर गड़बड़ी

पुलिस जांच में आरोपियों के पास से बरामद प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और अन्य पहचान दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां पाई गईं. इसके अलावा कई कूटरचित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

मोतिहारी और गोपालगंज में भी दे चुके थे परीक्षा

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने स्वीकार किया कि इससे पहले 14 जून को मोतिहारी और गोपालगंज में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में भी वे फर्जी अभ्यर्थी बनकर शामिल हुए थे. इस खुलासे के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है.

पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि मामला केवल दो फर्जी अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं है. इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि असली अभ्यर्थी कौन हैं, उन्हें परीक्षा में बैठाने की व्यवस्था किसने की और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

मास्टरमाइंड की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है. बरामद दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है और संभावित मास्टरमाइंड समेत अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

कार्रवाई से फर्जीवाड़ा गिरोहों में मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा में सक्रिय फर्जीवाड़ा गिरोहों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, सीवान में 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन