ePaper

तेजस्वी की सभा में लालू-राबड़ी, शहाबुद्दीन जिंदाबाद का नारा लगाते हुए मंच तक पहुंचे समर्थक

Updated at : 22 Oct 2018 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी की सभा में लालू-राबड़ी, शहाबुद्दीन जिंदाबाद का नारा लगाते हुए मंच तक पहुंचे समर्थक

सीवान:बिहारके सीवान में सोमवार को नगर के गांधी मैदान में आयोजित संविधान बचाओ न्याय यात्रा के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यक्रम के दौरान उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ता बेचैन दिखे, जिससे वहां भगदड़ सी मची रही. कार्यक्रम में भाग लेने आये कार्यकर्ता तेजस्वी से मिलने के लिए मंच तक पहुंच गये. […]

विज्ञापन

सीवान:बिहारके सीवान में सोमवार को नगर के गांधी मैदान में आयोजित संविधान बचाओ न्याय यात्रा के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यक्रम के दौरान उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ता बेचैन दिखे, जिससे वहां भगदड़ सी मची रही. कार्यक्रम में भाग लेने आये कार्यकर्ता तेजस्वी से मिलने के लिए मंच तक पहुंच गये. यह उस समय हुई जब तेजस्वी प्रसाद यादव मंच पर पहुंचे थे. कार्यकर्ता तेजस्वी प्रसाद यादव जिंदाबाद व लालू-राबड़ी, शहाबुद्दीन जिंदाबाद का नारा लगाते हुए डी-एरिया को तोड़ते हुए मंच तक पहुंचे थे. जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गयी.

यह देख पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी व राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने काफी देर तक कार्यकर्ताओं को मंच से उतरने व शांतिपूर्वक कार्यक्रम स्थल पर ही बैठ जाने की विनती करने लगे. परंतु युवा नेता को अपने सामने पा कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखायी दे रहे. तेजस्वी के पहुंचने के करीब 45 मिनट बाद जैसे ही हेना शहाब कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो कार्यकर्ता शांत हो गये. कई कार्यकर्ता जो मंच पर थे वे नीचे उतर गये.

इधर, कार्यक्रम स्थल पर दंडाधिकारी के रूप में तैनात जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्ण मोहन सिंह भी कार्यकर्ताओं को मंच पर जाने से रोक रहे थे. कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे. यह देख सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों को भी काफी कोशिश कर उन्हें मंच से उतारा. थोड़ी देर के लिए सभास्थल पर भगदड़ जैसा माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन