4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2018 4:08 PM
सीवान : बिहार के सीवान में बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली गांव में शनिवार की रात में चार वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्यामामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने मृतका की मां रुकसाना खातून के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या-274/18 के तहत इजमाली के कलामुद्दीन के […]
सीवान : बिहार के सीवान में बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली गांव में शनिवार की रात में चार वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्यामामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने मृतका की मां रुकसाना खातून के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या-274/18 के तहत इजमाली के कलामुद्दीन के पुत्र जियाउद्दीन उर्फ धन्नू (19) के खिलाफ बलात्कार व हत्या का मामला दर्ज किया.
विदित हो कि पुलिस ने शनिवार की रात में ही जियाउद्दीन उर्फ धन्नू को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया था. विदित हो कि इजमाली के मो. रजा की चार वर्षीया पुत्री अपने घर के पड़ोस में शादी की तैयारी का समारोह देखने गयी थी कि उस मासूम के साथ दरिंदे ने न केवल दुष्कर्म किया था, बल्कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या भी कर दी थी.
बता दें कि इजमाली गांव के एमडी रजा की चार वर्षीया बेटी यासमीन का शव घर के बगल के मकई के खेत में बच्ची की नग्न अवस्था में पाया गया था. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी. इस मामले में पुलिस शनिवार की रात में ही आरोपी घटनास्थल से ही धर-दबोचा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










