VIDEO : सीवान में विवाद सुलझाने गये BJP नेता को अपराधियों ने मारी गोली, फिलहाल खतरे से बाहर

सीवान : बिहार में सीवान शहर के महादेव आरोपी थाने के महादेवा मोहल्ले में विवाद सुलझाने गये बीजेपी के नगर उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद राजन साह को रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने घायल वार्ड पार्षद को सीवान सदर अस्पताल में […]
सीवान : बिहार में सीवान शहर के महादेव आरोपी थाने के महादेवा मोहल्ले में विवाद सुलझाने गये बीजेपी के नगर उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद राजन साह को रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने घायल वार्ड पार्षद को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के संबंध में घायल वार्ड पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड के ही कुछ लोग आपस में झगड़ा किये हुए थे. इसी क्रम में एक पक्ष ने बुलाकर विवाद सुलझाने के लिए ले गया.
उन्होंने बताया कि ज्यों ही वह वहां पहुंचे पहले से अपराधी किस्म के मौजूद तीन युवकों ने उन्हें देखते ही गोली मार दी. गोली उनके बायें पैर के जांघ में में लगी है. गोली मारने के बाद तीनों हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गये. इधर, घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी के कई नेता गाय वार्ड पार्षद को देखने सदर अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में जुटी है. डॉक्टरों ने बताया कि घायल राजन सा खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




