VIDEO : सांसद ओम प्रकाश के खिलाफ वायरल हुआ वीडियो, क्षेत्र में अपनी ही कंपनी का सोलर लगवाने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2017 1:56 PM
बाल्मीकि मणि तिवारी @ सीवान सोशल मीडिया पर सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव के खिलाफ एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बताया जा रहा है कि दूसरे प्रदेशों में उनकी सोलर कंपनी है. उसी कंपनी से उनके क्षेत्रों में सोलर की सप्लाई की जा रही है. यही सोलर उनके सांसद मद से लगाये […]
बाल्मीकि मणि तिवारी @ सीवान
सोशल मीडिया पर सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव के खिलाफ एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बताया जा रहा है कि दूसरे प्रदेशों में उनकी सोलर कंपनी है. उसी कंपनी से उनके क्षेत्रों में सोलर की सप्लाई की जा रही है. यही सोलर उनके सांसद मद से लगाये जा रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद से जिले में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि आरटीआई से सूचना मांगने के बाद यह सब खुलासा हो रहा है. यह वीडियो सात मिनट से अधिक का है.
इस संबंध में सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वह एक साजिश के तहत कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ किया गया है. ऐसी उनकी कोई भी कंपनी नहीं है. सांसद ने कहा कि अगर कोई भी उनकी या उनके किसी संबंधी की कंपनी सिद्ध कर दे, तो वे उसी दिन राजनीति से संन्यास ले लेंगे. वहीं, जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे जिले में टीम गठित कर सभी विधायक, एमएलसी व सांसदों के मद से लगायी गयी सोलर लाइटों की जांच करायी गयी है. कुछ जगह खराबी मिली है, जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया है. अभी सांसद से जुड़े मामले का कोई आवेदन नहीं मिला है. जब भी किसी जनप्रतिनिधि के मद से सोलर लाइट लगती है, तो उसकी भौतिक स्थिति की जांच करायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










