बाइक की ठोकर से महिला की मौत

Published at :29 Jun 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से महिला की मौत

गोरेयाकोठी : थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल की ठोकर लगने से एक वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद पहुंची पुलिस ने लोगों समझा-बुझा कर मामला को शांत कराया. मृत महिला की पहचान […]

विज्ञापन

गोरेयाकोठी : थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल की ठोकर लगने से एक वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद पहुंची पुलिस ने लोगों समझा-बुझा कर मामला को शांत कराया. मृत महिला की पहचान सैदपुरा गांव के ही सीता देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया गया. वहीं सड़क जाम होने के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा. इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन