आठ दिनों पूर्व गायब महिला का शव पोखर से बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Oct 2024 9:53 PM
थाना अंतर्गत दोस्तपुर गांव के एक पोखर से शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया. मृत महिला की पहचान गांव के ही भोला राम की करीब 24 वर्षीया पत्नी चंचल देवी के रूप में की गयी है.
बथनाहा. थाना अंतर्गत दोस्तपुर गांव के एक पोखर से शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया. मृत महिला की पहचान गांव के ही भोला राम की करीब 24 वर्षीया पत्नी चंचल देवी के रूप में की गयी है. स्थानीय मुखिया पति हरिकिशोर सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पोखर से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मुखिया समेत अन्य ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका चंचला देवी नवरात्र के नवमी तिथि से ही गायब थी. परिवार के लोगों द्वारा मायके जाने की बात कही जा रही थी. वहीं, मायके वाले भी उसकी तलाश कर रहे थे. इसी क्रम में शनिवार को मृतका के घर से चंद मीटर की दूरी पर जंगल स्थित पोखर से उसका शव उपलाता हुआ मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










