सीतामढ़ी: सर्पदंश के बाद, सांप के साथ अस्पताल पहुंचा युवक, सदर अस्पताल में देखने उमड़े लोग

Updated:
विज्ञापन
Snakebite victim carrying a captured snake in a box at Sadar Hospital in Sitamarhi.

सांप के साथ सदर अस्पताल पहुंचा युवक

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में एक युवक सर्पदंश के बाद इलाज कराने पहुंचा तो अपने साथ सांप को भी डिब्बे में बंद कर ले आया. अस्पताल परिसर में सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और यह घटना चर्चा का विषय बन गई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से चंद्र मोहन झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में उस समय लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया, जब सर्पदंश से पीड़ित एक युवक इलाज के लिए अपने साथ सांप को भी पकड़कर अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल परिसर में सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई.

खेत में काम करने के दौरान हुई घटना

पीड़ित युवक की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के यमुना बराही गांव निवासी सियाराम साह के पुत्र हृदय लाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हृदय लाल अपने खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान एक सांप उसके पैर में लिपट गया.

गमछे से पकड़ा सांप

घटना के बाद हृदय लाल ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय दिया. उसने गमछे की मदद से सांप का मुंह पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर लिया. इसके बाद वह इलाज के लिए सीधे सदर अस्पताल पहुंच गया.

अस्पताल में बना चर्चा का विषय

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और निगरानी में रखा. वहीं डिब्बे में बंद सांप को देखने के लिए अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ लग गई. कुछ समय तक यह सांप लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना रहा.

धामिन होने की चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक द्वारा पकड़ा गया सांप धामिन प्रजाति का प्रतीत हो रहा था, जिसे सामान्यतः विषैला नहीं माना जाता है. हालांकि चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर युवक का उपचार किया.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन