सीतामढ़ी: नगर थाने से महिला चोर फरार मामले में प्रशिक्षु दारोगा निलंबित

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी: नगर थाने से महिला चोर फरार, प्रशिक्षु दारोगा निलंबित

सीतामढ़ी नगर थाने से एक महिला संदिग्ध के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. एसपी ने प्रशिक्षु दारोगा को निलंबित कर दिया है, वहीं महिला सिपाहियों पर भी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

Sitamarhi Police Suspect: नगर थाना परिसर से हिरासत में ली गई एक संदिग्ध महिला के पुलिस को चकमा देकर फरार होने के मामले में गाज गिरी है. एसपी अमित रंजन ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रारंभिक जांच में संबंधित दारोगा को ड्यूटी में लापरवाही, मनमानेपन और अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गृहरक्षक महिला सिपाहियों पर भी होगी कार्रवाई

एसपी ने केवल दारोगा ही नहीं, बल्कि घटना के समय लापरवाही बरतने वाली गृहरक्षक महिला सिपाहियों पर भी सख्त रुख अपनाया है. उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला समादेष्टा, गृहरक्षा वाहिनी, सीतामढ़ी को निर्देश भेजा गया है.

शौच के बहाने चकमा देकर भाग निकली थी संदिग्ध

उल्लेखनीय है कि सोमवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान चेन स्नेचिंग के आरोप में इस संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया था. थाने में पूछताछ के दौरान महिला शौच जाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गई. पुलिस अब उसकी तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें:बिना फिजिक्स-केमिस्ट्री टीचर के पढ़ रहे बथनाहा के 800 छात्र,18 साल से प्रभारी के भरोसे स्कूल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन